नाका चेकिंग के दौरान पुलिस ने जब्त किए 5.72 लाख रुपये


कुल्टी :- आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट को बड़ी सफलता हाथ लगी है, जहाँ नाका चेकिंग के दौरान भारी मात्रा में नकदी बरामद की गई है। कुल्टी थाना अंतर्गत चौरंगी पुलिस फाड़ी के तहत डुबुरडीही अंतरराज्यीय नाका पॉइंट पर चलाए गए सघन तलाशी अभियान के दौरान पुलिस ने 5,72,000 रुपये (पांच लाख बहत्तर हजार रुपये) की नकदी जब्त की। यह राशि हावड़ा जिले के रहने वाले दो व्यक्तियों, इमरान मंडल और मसरूल अली हलदर के पास से मिली। चौरंगी फाड़ी में बुधवार को पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बरामद राशि को कब्जे में ले लिया है और इस संदर्भ में आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। यह कार्रवाई विधानसभा चुनाव को लेकर अंतरराज्यीय सीमा पर सुरक्षा और अवैध लेनदेन पर निगरानी रखने के उद्देश्य से की गई है।

Post a Comment

0 Comments