Asansol में PM नरेंद्र मोदी की चुनावी सभा को लेकर सुरक्षा चाक-चौबंद

आसनसोल :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को आसनसोल के पोलो मैदान में एक विशाल चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। इस हाई-प्रोफाइल दौरे को लेकर प्रशासन और पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। सुरक्षा के मद्देनजर प्रधानमंत्री की सुरक्षा में तैनात विशेष सुरक्षा दस्ते ने पोलो मैदान को अपने घेरे में ले लिया है और चप्पे-चप्पे की बारीकी से जांच की जा रही है। गुरुवार सुबह 11 बजे से पोलो ग्राउंड में सभा शुरू होगी। 


भाजपा के युवा नेता राहुल सिंह ने इस दौरे पर खुशी जताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री का आसनसोल आना कार्यकर्ताओं के लिए बेहद उत्साहजनक है। उन्होंने बताया कि पार्टी की ओर से जनसभा की भव्य तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इस रैली में पश्चिम बर्दवान जिले की सभी 9 विधानसभा सीटों से लगभग एक लाख से ज्यादा भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों के जुटने का लक्ष्य रखा गया है। पोलो मैदान और आसपास के क्षेत्रों को भगवा झंडों से पाट दिया गया है। प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं ताकि जनसभा के दौरान व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

Post a Comment

0 Comments