Asansol में रसोई गैस किल्लत को लेकर एजेंसी पर ग्राहकों का भारी हंगामा


आसनसोल :- आसनसोल शहर के एलआईसी कार्यालय के निकट स्थित प्रयास एचपी गैस एजेंसी में बुधवार को एक बार फिर ग्राहकों का गुस्सा फूट पड़ा। सिलेंडर की होम डिलीवरी न होने से नाराज उपभोक्ताओं ने एजेंसी कार्यालय के सामने जमकर विरोध प्रदर्शन और हंगामा किया। ग्राहकों का आरोप है कि गैस बुकिंग कराए एक महीना बीत चुका है, लेकिन सिलेंडर घर नहीं पहुँचा। कई उपभोक्ताओं के मोबाइल पर 'सिलेंडर डिलीवर' होने के मैसेज आ चुके हैं, जबकि वास्तविकता में उन्हें गैस नहीं मिली है। इससे पहले भी जीटी रोड जाम कर प्रदर्शन किया गया था, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। हंगामे के दौरान जब ग्राहकों ने अधिकारियों से सटीक तारीख जाननी चाही, तो एजेंसी की ओर से केवल आपूर्ति होने पर डिलीवरी का रटा-रटाया जवाब मिला। इस टालमटोल से असंतोष और बढ़ गया। मौके पर बढ़ते तनाव को देखते हुए पुलिस प्रशासन को हस्तक्षेप करना पड़ा। फिलहाल, क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात है, लेकिन ग्राहकों में गैस की किल्लत को लेकर गहरा रोष व्याप्त है।

Post a Comment

0 Comments