रानीगंज में हर्षोल्लास से मनाई गई हनुमान जयंती

रानीगंज :- हनुमान जयंती के अवसर पर रानीगंज में श्रद्धा, भक्ति और उत्सव का अनुपम संगम देखने को मिला। शहर भर के विभिन्न मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया, जहाँ श्रद्धालु सुबह से ही जुटने लगे। पूरा वातावरण "जय बजरंग बली" के जयघोष से गूंज उठा। वहीं श्री श्याम मंदिर दरबार में हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में दिन भर के विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। भक्तों ने हनुमान चालीसा पाठ किया। भक्तों ने पूरे श्रद्धा भाव से पाठ में भाग लिया और बजरंग बली का स्मरण किया। आयोजन में सभी भक्त हनुमान जी के जन्मोत्सव के उल्लास में डूबा दिखा। 

इसी क्रम में रानीगंज बाजार स्थित हनुमान मंदिर और पंचमुखी हनुमान मंदिर में भी हनुमान जयंती का आयोजन श्रद्धापूर्वक किया गया। इन मंदिरों में पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की। सभी ने सामूहिक रूप से हनुमान जी की आराधना करते हुए उनके आशीर्वाद की कामना की। श्री हनुमान चालीसा संक्षेप प्रमुख ओमप्रकाश बाजोरिया ने बताया कि प्रत्येक वर्ष मंदिर में हनुमान जयंती धूमधाम से मनाई जाती है। इस वर्ष भी हनुमान चालीसा पाठ समेत कई अनुष्ठान हुए। हनुमान जी का विशेष श्रृंगार करने के साथ ही मंदिर परिसर को भी रंग बिरंगी रोशनी से सजाया गया था। दिनभर मंदिर में विशेष पूजा पाठ का सिलसिला चलता रहा और भक्तों का तांता लगा रहा।

Post a Comment

0 Comments