रानीगंज मारवाड़ी महिला समिति की नई टीम का शपथ ग्रहण, संगीता सुरेखा बनीं अध्यक्ष

रानीगंज :- अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की रानीगंज शाखा के तरफ से शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। जहां रानीगंज मारवाड़ी महिला समिति की नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने औपचारिक रूप से अपने पदों की शपथ ली। इस समारोह में रानीगंज मारवाड़ी महिला समिति की नई कार्यकारिणी ने समाज सेवा और संगठन के प्रति अपनी निष्ठा का संकल्प लिया। समारोह में मुख्य रूप से अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की प्रांतीय अध्यक्ष रश्मि सतनालिका, प्रांतीय सचिव रीना खेतान और प्रांतीय कोषाध्यक्ष वनिता केजरीवाल सहित कई अन्य वरिष्ठ प्रांतीय पदाधिकारी उपस्थित रहीं।

अपने संबोधन में अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की प्रांतीय अध्यक्ष रश्मि सतनालिका ने संगठन की एकजुटता और सेवा भावना पर विशेष जोर दिया। उन्होंने नवनिर्वाचित सदस्यों को प्रेरित करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही समिति को नई ऊंचाइयों पर ले जाया जा सकता है। वहीं प्रांतीय सचिव स्वीटी लोहिया, पूर्व अध्यक्ष अनीता पोदार और निवर्तमान अध्यक्ष अंजू सतनालिका ने भी अपने विचार साझा किए और सभी सदस्यों को कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करने का संदेश दिया। प्रांतीय कोषाध्यक्ष वनिता केजरीवाल ने संगठन में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।



इस शपथ ग्रहण समारोह के साथ ही रानीगंज मारवाड़ी महिला समिति की नई टीम की घोषणा की गई, जिसमें संगीता सुरेखा को अध्यक्ष, रश्मि केजरीवाल को सचिव और वीणा वानी खेड़िया को कोषाध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके साथ ही सुमन झुंझुनवाला को उपाध्यक्ष और अर्चना अग्रवाल को सह-सचिव नियुक्त किया गया है। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी सदस्यों ने नई टीम को बधाई देते हुए उनके सफल और उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

Post a Comment

0 Comments