पांडवेश्वर :- पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पांडवेश्वर विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। तृणमूल कांग्रेस के प्रत्याशी नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती के समर्थन में शनिवार को केंद्रा हाटतला इलाके में एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य आकर्षण के रूप में लोकप्रिय अभिनेत्री और सांसद रचना बनर्जी शामिल हुईं। रचना बनर्जी की एक झलक पाने और उनका संबोधन सुनने के लिए पूरा मैदान समर्थकों से भर गया, जिसमें महिलाओं की भागीदारी विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। अभिनेत्री के मंच पर पहुँचते ही कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया और पूरी सभा 'दीदी' के समर्थन में नारों से गूंज उठी।
जनसभा को संबोधित करते हुए सांसद व अभिनेत्री रचना बनर्जी ने उपस्थित जनसमूह से ममता बनर्जी के हाथ मजबूत करने और नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। वहीं, तृणमूल कांग्रेस प्रत्याशी नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती ने जनता के इस अपार समर्थन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पांडवेश्वर के लोगों का यह जनसैलाब राज्य सरकार के विकास कार्यों और जन-कल्याणकारी योजनाओं पर उनकी अटूट आस्था का प्रमाण है। तृणमूल कांग्रेस के इस शक्ति प्रदर्शन ने चुनावी मुकाबले को और भी प्रभावशाली बना दिया है। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे और भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल मुस्तैद दिखा।





0 Comments