दुर्गापुर :- पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण के लिए गुरुवार को दुर्गापुर महकमा शासक (SDO) कार्यालय में भारी गहमागहमी के बीच कई प्रमुख उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। इनमें दुर्गापुर पूर्व विधानसभा क्षेत्र से तृणमूल कांग्रेस के प्रत्याशी प्रदीप मजुमदार, दुर्गापुर पश्चिम से तृणमूल के कवि दत्त और रानीगंज विधानसभा क्षेत्र से तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार कालो बरण मंडल शामिल रहे। नामांकन के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ी, जिसे देखते हुए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे।
पहले चरण का चुनाव कार्यक्रम
अधिसूचना (Notification) जारी होने की तिथि: 30 मार्च 2026
नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि : 6 अप्रैल 2026
नामांकन पत्रों की जांच (Scrutiny) : 7 अप्रैल 2026
नाम वापसी की अंतिम तिथि (Withdrawal) : 9 अप्रैल 2026
मतदान की तिथि (Poll Date) : 23 अप्रैल 2026




0 Comments