पश्चिम बर्दवान जिले में Voter List से 4 लाख नाम बाहर, अब जिले में 19 लाख से अधिक वैध मतदाता

आसनसोल :- विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग द्वारा मतदाता सूची के SIR की प्रक्रिया के तहत पश्चिम बर्दवान जिले के आंकड़ों में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। चुनाव आयोग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, जिले में 'एसआईआर' (SIR) प्रक्रिया से पहले कुल मतदाताओं की संख्या 23,27,112 थी। हालांकि, गहन जांच और 'विचाराधीन' (अंडर एडजुडिकेशन) सूची के निपटारे के बाद बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम सूची से हटा दिए गए हैं।

ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, पश्चिम बर्दवान जिले में विचाराधीन सूची से 74,100 मतदाताओं के नाम काटे गए हैं। यदि पहले हटाए गए नामों और वर्तमान सूची को मिलाकर देखा जाए, तो जिले में अब तक कुल 3,84,325 मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से बाहर हो चुके हैं। इस व्यापक छंटनी के बाद, पश्चिम बर्दवान जिले में अब वास्तविक और वैध मतदाताओं की कुल संख्या 19,42,787 रह गई है।

प्रशासनिक स्तर पर इतनी बड़ी संख्या में नाम हटाए जाने को फर्जी मतदान रोकने और मतदाता सूची को त्रुटिहीन बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। चुनाव आयोग का लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि मतदान के दौरान केवल वास्तविक मतदाता ही अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। इतनी भारी संख्या में मतदाताओं के कम होने का सीधा असर विधानसभा चुनाव के मतदान प्रतिशत और उम्मीदवारों की जीत-हार के अंतर पर पड़ना तय माना जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments