रानीगंज :- रानीगंज चैंबर ऑफ कॉमर्स की महिला शाखा (आरसीसी लेडीज विंग) द्वारा सुप्रसिद्ध ब्रांड 'श्याम सुंदर चांदीवाला' के सहयोग से आगामी 27 और 28 जून 2026 को दो दिवसीय भव्य व्यापार प्रदर्शनी 'द ट्रेड शो 2026' का आयोजन किया जा रहा है। चैंबर परिसर में सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक आयोजित होने वाले द ट्रेड शो को लेकर गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में विस्तार से जानकारी दी गई। रानीगंज चेम्बर ऑफ कॉमर्स के चेयरमैन रोहित खेतान, कार्यकारी अध्यक्ष मनोज केसरी और लेडीज विंग की चेयरपर्सन वाणी खेतान, सदस्य रूबी मोदी, पायल अग्रवाल व पूनम भालोटिया ने कार्यक्रम की रूपरेखा साझा की। उन्होंने बताया कि ट्रेड शो का मुख्य उद्देश्य कपड़ा, आभूषण और होम डेकोर समेत अन्य आकर्षक जीवन शैली उत्पादों को एक छत के नीचे लाना है।
दो मंजिलों पर सजने वाले इस बाजार के प्रथम तल पर कान्हा क्रिएशन की रश्मि दारुका, मैजिक ऑफ न्यूमरो एंड मंडाला आर्ट गैलरी, संवी क्रिएशन, लिबास ज्वेल्स, मोदीकेयर, साल्टी स्नैकर्स और फैशन वर्ल्ड के स्टॉल्स होंगे। वहीं, द्वितीय तल पर बुलबुल बुटीक हाउस की सुमिता मित्रा, ऑरा फैशन, निकुंज, नवेली, आरुषा क्रिएशन, त्रिवोरा एथनिक हब, बिसेस क्रिएशन्स, श्रद्धा बुटीक और श्वेता कौर का 'सिंह स्नैक्स' फूड काउंटर आकर्षण का केंद्र रहेंगे। द ट्रेड शो में 27 जून को बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता और 28 जून को महिला सदस्यों के लिए 'एक शाम सासू मां के नाम' सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा।


0 Comments