कोलकाता :- सियालदह डिवीजन के सबसे व्यस्त स्टेशनों में से एक पार्क सर्कस स्टेशन परिसर को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए पूर्व रेलवे ने देर रात 'बुलडोजर एक्शन' चलाया। स्टेशन के भीतर और बाहर रेलवे की जमीन पर लंबे समय से अवैध दुकानें और पक्के स्टॉल बने हुए थे, जिससे यात्रियों को भारी असुविधा हो रही थी। पूर्व रेलवे के अनुसार, इस महीने की शुरुआत में दुकानदारों को इलाका खाली करने का नोटिस दिया गया था, लेकिन किसी ने दुकानें नहीं हटाईं।
इसके बाद रात करीब 10:30 बजे आरपीएफ और पुलिस बल ने पूरे इलाके को बैरिकेड लगाकर घेर लिया। पहले लाउडस्पीकर से दुकानदारों को खुद सामान हटाने की मोहलत दी गई, लेकिन किसी के आगे न आने पर बुलडोजर ने कार्रवाई शुरू कर दी। महज ढाई घंटे के भीतर सभी अवैध दुकानों, स्टॉलों और गुमटियों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए भारी पुलिस बल तैनात था, जिसके चलते पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई।



0 Comments