रानीगंज :- रानीगंज में निर्जला एकादशी का पावन पर्व बेहद हर्षोल्लास, आनंद और अटूट आस्था के साथ मनाया गया। ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष एकादशी के इस अति शुभ उपलक्ष्य पर पूरा रानीगंज बाबा श्याम की भक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। इस अवसर पर जहां एक ओर भव्य निशान यात्रा निकाली गई, जिसमें श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। तमाम भक्त हाथों में निशान लिए हुए थे और भक्ति गीतों पर थिरकते नजर आए।
वहीं दूसरी ओर श्री श्याम मंदिर दरबार से श्याम बाबा के अलौकिक और मनमोहक श्रृंगार के दर्शन पाकर भक्त निहाल हो उठे। गुरुवार को श्री श्याम मंदिर दरबार कीर्तन संध्या का आयोजन किया गया। इस पावन उत्सव में बाबा श्याम के दरबार को विशेष रूप से सजाया गया। भजन संध्या में कोलकाता से विशेष रूप से आमंत्रित सुप्रसिद्ध भजन गायक रोहित जी शर्मा (जिम्मी) अपनी मधुर आवाज में बाबा के चरणों में मीठे-मीठे भजनों की अमृत वर्षा की। श्री श्याम मंदिर कमेटी के आह्वान पर तमाम भक्तों ने अपने परिवार और मित्रों सहित कीर्तन में पधारकर बाबा श्याम का आशीर्वाद ग्रहण किया।



0 Comments