राज्य में कंटेनर में डीजल आपूर्ति पर लगी रोक हटी, CM शुभेंदु अधिकारी का बड़ा फैसला

कोलकाता :- पश्चिम बंगाल सरकार ने जनता और छोटे कारोबारियों को बड़ी राहत देते हुए कंटेनर (पात्र) में डीजल आपूर्ति पर लगी पाबंदी को आंशिक रूप से हटा दिया है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सोशल मीडिया के जरिए इसकी घोषणा की और तेल कंपनियों को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं। दरअसल, पश्चिम एशिया के संकट के कारण केंद्र सरकार ने ईंधन की आपूर्ति नियंत्रित करने के लिए कंटेनर में डीजल खरीदने पर रोक लगा दी थी। इस प्रतिबंध से राज्य के किसानों, अस्पतालों, चाय बागानों और आपातकालीन सेवाओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। कृषि कार्यों के लिए सिंचाई पंप चलाने और अस्पतालों में जनरेटर के लिए डीजल की भारी किल्लत हो रही थी। 


मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि राज्य की अर्थव्यवस्था और आवश्यक सेवाओं को सुचारू रूप से चलाने के लिए स्वास्थ्य, कृषि, खाद्य आपूर्ति, शिक्षा और चाय बागान जैसे क्षेत्रों को केंद्र के इन प्रतिबंधों से पूरी तरह छूट दी गई है। अब आपातकालीन सेवाओं से जुड़े लोग और किसान पेट्रोल पंपों पर अपनी पहचान का प्राथमिक दस्तावेज (जैसे- संस्थागत आईडी, जमीन के दस्तावेज या कमर्शियल रजिस्ट्रेशन) दिखाकर आसानी से कंटेनर में डीजल खरीद सकेंगे। प्रतिदिन की अधिकतम सीमा में भी ढील दी गई है।

Post a Comment

0 Comments