बांकुड़ा के हूल दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए CM शुभेंदु अधिकारी, अंडाल एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

अंडाल/बांकुड़ा (राम बाबू यादव) :- राज्य के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी मंगलवार को अंडाल स्थित काजी नज़रुल इस्लाम एयरपोर्ट पहुंचे। बांकुड़ा जिले के दौरे पर रवाना होने से पहले अंडाल एयरपोर्ट पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। मुख्यमंत्री की अगवानी करने वालों में पांडेश्वर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक जितेंद्र तिवारी, दुर्गापुर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के विधायक चंद्रशेखर बनर्जी और आसनसोल उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक कृष्णेन्दु मुखर्जी सहित कई प्रमुख नेता शामिल थे, जिन्होंने मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिवादन किया।


एयरपोर्ट पर औपचारिक स्वागत के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी सीधे बांकुड़ा जिले के मुकुटमणिपुर के लिए रवाना हो गए। वहां मुकुटमणिपुर स्थित एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय के मैदान में 'हूल दिवस' के उपलक्ष्य में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने हूल विद्रोह के अमर शहीदों के ऐतिहासिक बलिदान, अद्वितीय साहस और संघर्ष को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Post a Comment

0 Comments