कोलकाता :- बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर पूरे 26 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद बंगाली सिनेमा (टॉलीवुड) में वापसी कर रहे हैं। हालांकि, इस बार वह पर्दे पर अभिनय नहीं, बल्कि एक फिल्म निर्माता (Producer) के रूप में अपनी नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं। कोलकाता पहुंचे अनुपम खेर ने जहां एक तरफ अपनी आगामी बंगाली फिल्म का मुहूर्त और नाटक का मंचन किया, वहीं रविवार को उनका एक आध्यात्मिक रूप भी देखने को मिला। रविवार को दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर कोलकाता के प्रसिद्ध शक्तिपीठ कालीघाट मंदिर पहुंचे। उन्होंने मां काली के चरणों में पूरी श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना की और अपनी नई पारी की सफलता के लिए आशीर्वाद मांगा।
कालीघाट मंदिर में दर्शन के बाद मीडिया से बात करते हुए अनुपम खेर ने पश्चिम बंगाल के वर्तमान राजनीतिक और प्रशासनिक नेतृत्व पर खुलकर बात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की कार्यशैली और नेतृत्व की जमकर सराहना की। अनुपम खेर ने मुख्यमंत्री की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए राज्य के विकास के लिए उनके द्वारा उठाए जा रहे कदमों को अनुकरणीय और प्रेरणादायक बताया। टॉलीवुड में बतौर निर्माता अपनी इस नई शुरुआत को लेकर अनुपम खेर बेहद उत्साहित दिखे। वहीं, बंगाली सिनेमा जगत से लेकर राजनीतिक गलियारों तक, अभिनेता की इस कोलकाता यात्रा और मुख्यमंत्री की तारीफ की खूब चर्चा हो रही है।




0 Comments