Durgapur में मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने किया CMERI का दौरा, वेस्ट मैनेजमेंट में होगा तकनीक का इस्तेमाल

दुर्गापुर :- पश्चिम बंगाल की नगर विकास और शहरी मामलों की मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने राज्य के विभिन्न नगर निकायों में आधुनिक अपशिष्ट प्रबंधन (वेस्ट मैनेजमेंट) प्रणाली विकसित करने के लिए CMERI की उन्नत तकनीकों का उपयोग करने की घोषणा की है। शुक्रवार को दुर्गापुर स्थित सेंट्रल मैकेनिकल इंजीनियरिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट (CMERI) का दौरा करने के बाद उन्होंने कहा कि प्लास्टिक कचरे से ईंधन, जैविक कचरे से खाद, सूखे पत्तों से वैकल्पिक ईंधन और निर्माण मलबे से कम लागत वाली ईंटें बनाने की तकनीक को राज्य की नगरपालिकाओं में लागू करने की योजना है। इस परियोजना के लिए राज्य सरकार भूमि उपलब्ध कराएगी, जबकि CMERI तकनीकी ज्ञान और आवश्यक सहायता प्रदान करेगा।


इस अवसर पर मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने पूर्ववर्ती व्यवस्था पर निशाना साधते हुए कहा कि अतीत में केंद्र सरकार के अनुसंधान और तकनीकों को महत्व नहीं दिया गया, जिससे विकास बाधित हुआ। उन्होंने जोर देकर कहा कि वर्तमान में केंद्र और राज्य के बीच बेहतर समन्वय के माध्यम से विकास परियोजनाओं को धरातल पर उतारा जा रहा है। उनके अनुसार, अब लोग यह समझने लगे हैं कि क्षेत्र के विकास के लिए डबल इंजन सरकार की जरूरत क्यों थी। शहरी विकास मंत्रालय ने इस संबंध में CMERI को एक आधिकारिक पत्र भी भेजा है ताकि राज्य भर में ठोस अपशिष्ट और पुराने कचरों का सुरक्षित निपटान सुनिश्चित किया जा सके।

Post a Comment

0 Comments