रानीगंज: रविवार की दोपहर 2 बजे से लेकर रात को 9 बजे तक पश्चिम बंगाल सरकार के PWD एवं PHE विभाग के मंत्री तथा कुल्टी के विधायक डाॅ.अजय पोद्दार रानीगंज शहर में अपना समय विभिन्न सामाजिक, धार्मिक कार्यक्रमों के बीच व्यतीत किया। इसदिन दोपहर मंत्री अजय पोद्दार शहर के तिलक रोड स्थित अपने कुलदेवी के मंदिर पहुंचे। जहां पर उनके ससुराल पक्ष के लोगो ने भव्य रुप से उनका स्वागत किया। इसके बाद मंत्री डाॅ.अजय पोद्दार अपने ससुराल राजेश गनेरीवाल एवं अपने साॅ-जी महेश खेड़िया के निवास स्थान पर समय व्यतित किए। इसके पश्चात 4 बजे अपने अन्य रिश्तेदार राजेन्द्र प्रसाद चौधुरी के घर पहुंचे। पत्नी सरोज पोद्दार के साथ अपनी धार्मिक एवं पारिवारिक जिम्मेदारियों को निभाने के पश्चात बतौर मंत्री के रुप में शाम को रानीगंज चेम्बर आफ काॅमर्स पहुंचे। जहां पर दो दिन व्यापी चेम्बर आफ काॅमर्स की महिला शाखा द्वारा आयोजित 'The Trade Fair Show-2026' का अवलोकन किया। लेडीज विंग की सदस्यों के साथ बातचीत की। जहां से सीधे रानीगंज सीधे रानीगंज चेम्बर आफ काॅमर्स द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में पहुंचे। चेम्बर आफ काॅमर्स के तत्वावधान में आयोजित मंत्री डाॅ.अजय पोद्दार के सम्मान समारोह में काफी संख्या में सदस्य उपस्थित हुए। इस मौके पर चेम्बर के अध्यक्ष जुगल किशोर गुप्ता, चीफ को-आर्डिनेटर महेश खेड़िया, पूर्व अध्यक्ष रोहित खेतान, पूर्व अध्यक्ष प्रदीप बाजोरिया, सचिव शरद कानोड़िया, कोषाध्यक्ष राजेश गनेरीवाल, मनोज केषरी, रानीगंज चेम्बर आफ काॅमर्स के सलाहकार आर.पी.खेतान समेत अन्य प्रमुख सदस्य उपस्थित थे। चैम्बर के सदस्यों ने उत्तरीय पहनाकर स्मृति चिन्ह भेंट कर मंत्री डाॅ.अजय पोद्दार को सम्मानित किया।
सम्मान समारोह को संबंधित करते हुए राज्य सरकार के PWD एवं PHE विभाग के मंत्री डाॅ.अजय पोद्दार ने कहा कि मैं जनता का सेवक हू। आप आदेश दे या न दे, हम आपके लिए हमेशा तत्पर रहेंगे। मंत्री डाॅ.अजय पोद्दार ने कहा कि रानीगंज बाईपास रोड का निर्माण कार्य 65 प्रतिशत हो चुका है। अगले वर्ष फरवरी-मार्च तक आप को सौंप दिया जाएगा। इसके उपरांत रानीगंज की लाइफ-लाइन प्रमुख मार्ग NSB Road के चौड़ीकरण को लेकर विशेष ध्यान दिया जाएगा। रानीगंज एक प्राचीन शहर है। या यूं कहिए विरासत की शहर है। परन्तु पिछले 70 सालों की सरकार ने बराकर एवं रानीगंज को बहुत सिस्टेमेटिक-वे से बर्बाद किया है। मंत्री डाॅ.अजय पोद्दार ने कहा कि जब मैं कोलकाता जाता हूं तो रानीगंज रेलवे स्टेशन को देखकर मुझे रोना आता है। किस तरह इस स्टेशन को विरासत में मिला दिया जा रहा है। परन्तु अब ऐसा नहीं होगा। रानीगंज स्टेशन में भी उजाला होगा। इसका भी सुंदरीकरण होगा। भले ही अमृत भारत स्टेशन न बने, परन्तु उसके जैसा जरुर बनेगा। मैं इस विषय को लेकर अगस्त महीने में केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात करुंगा, वो मेरे अच्छे मित्र है। मेरे बातों को मानेंगे। फिलहाल मैं DRM से कहकर रानीगंज रेलवे स्टेशन के चारो तरफ उजाला ही उजाला करने की व्यवस्था करुंगा। मंत्री अजय पोद्दार ने कहा कि आपकी कोई भी समस्या हो, हम तक लाइए, उसका समाधान किया जाएगा। मंत्री ने इस मंच से एक और महत्वपूर्ण बात कही कि इस अंचल के उद्योग धंधो को लेकर अगर कोई दिक्कत होती है तो सभी उद्योगपति, मैं और हमारे उद्योग मंत्री तापस राय, शहरी विकास मंत्री अग्निमित्रा पाल, वित्त मंत्री स्वपन दासगुप्ता को साथ लेकर बैठ सकते है। हमारी नई इंडस्ट्रीयल पाॅलिसी है 100 करोड़ से ज्यादा का निवेश करने वालों को स्थानीय स्तर पर किसी तरह की कोई अनुमति लेने की जरुरत नहीं है।


0 Comments