Raniganj Chamber of Commerce की महिला शाखा ने लगाया दो दिन व्यापी The Trade Fair Show-2026, 28 स्टाल लगाए गए, मंत्री डाॅ.अजय पोद्दार की धर्मपत्नी सरोज पोद्दार ने किया उद्घाटन

रानीगंज: रानीगंज चेम्बर आफ काॅमर्स की लेडीज विंग ने The Trade Fair Show की शुरुआत इस मानसिकता और उद्देश्य से की थी कि रानीगंज में विभिन्न व्यापार से जुड़ी महिलाओं को अपने उत्पादक और हूनर को बेहतर Exposure अर्थात प्रदर्शित करने के लिए एक उचित प्लैटफार्म मिले। आज से चार साल पहले रानीगंज चेम्बर आफ काॅमर्स की लेडीज विंग ने द ट्रेड फेयर शो की शुरु की थी। प्रथम वर्ष, द्वितीय वर्ष और तृतीय वर्ष के The Trade Fair Show में रानीगंज चेम्बर आफ काॅमर्स के लेडीज विंग के सदस्यों को ही स्टाॅल लगाने का अवसर प्रदान किया गया था। परन्तु इस वर्ष यानी चौथे वर्ष में इस सोच में थोड़ा सा परिवर्तन किया गया और रानीगंज के बाहर के लोगो को भी इस ट्रेड फेयर शो का हिस्सा बनने का अवसर प्रदान किया गया। शनिवार को रानीगंज चेम्बर आफ काॅमर्स एवं श्याम सुंदर चांदीवाला के संयुक्त तत्वावधान में RCC की लेडीज विंग ने दो दिन व्यापी द ट्रेड फेयर शो का शुभारंभ किया। इस दिन रानीगंज चेम्बर आफ काॅमर्स के परिसर में लगाए गए ट्रेड फेयर शो का उद्घाटन राज्य सरकार के पीएचई एवं पीडब्ल्यूडी मंत्री डाॅ.अजय पोद्दार की धर्मपत्नी एवं रानीगंज की बेटी सरोज पोद्दार ने फीता काटकर किया। इस मौके पर रानीगंज चेम्बर आॅफ काॅमर्स के अध्यक्ष जुगल किशोर गुप्ता, श्याम सुंदर चांदीवाला के डायरेक्टर सुंदर भालोटिया, शिल्पा भालोटिया, RCC के पूर्व अध्यक्ष रोहित खेतान, कोषाध्यक्ष राजेश गनेरीवाल, आरसीसी के एडवाइजर आर.पी.खेतान, अरुण भरतिया समेत कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Raniganj Chamber of Commerce लेडीज विंग की चेयरपर्सन वाणी खेतान ने कहा कि ट्रेड फेयर का यह चौथा वर्ष है। इस वर्ष रानीगंज के अलावा आसनसोल, दुर्गापुर, कोलकाता, धनबाद की भी महिलाओं ने अपना स्टाल लगाया है। दो दिन व्यापी इस ट्रेड फेयर में साड़ी, राखी, आर्ट गैलरी, अन्य शो की सामग्री समेत कई स्टाल लगाए गए है। इसबार कुछ स्टाॅलों की संख्या 28 है। इनमें से 8 स्टाॅल रानीगंज शहर के बाहर की महिलाओं ने लगाए है। प्रति स्टाल 3500 से 4 हजार रुपए लिए गए है। इसके एवज में स्टाल संचालकों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो, इसके लिए भोजन, नास्ता-पानी से लेकर सभी तरह की व्यवस्था की गयी है। एक प्रश्न के जबाव में वाणी खेतान ने कहा कि वैसे तो इसकी शुरुआत रानीगंज चेम्बर आफ काॅमर्स के लेडीज विंग के सदस्यों के लिए ही किया गया था और ऐसे सदस्यों के लिए जो किसी न किसी रुप में व्यापार से जुड़ी हुयी है और अपने उत्पादनों को एक मुकाम तक पहुंचाने के प्रयास में लगी हुयी है। परन्तु इस ट्रेड फेयर को बृहत्तर रुप देने के लिए बाहर से भी स्टाल लगाने की अनुमति दी गयी है। वैसे तो शर्त यह भी रखी गयी है कि लेडीज विंग का सदस्य होना अनिवार्य होगा। कई महिलाओं ने वादा भी किया है कि वे लेडीज विंग की सदस्य बनेंगी।

दो दिन व्यापी इस ट्रेड फेयर शो के प्रथम दिन रानीगंज के विधायक पार्थ घोष भी उपस्थित हुए। विधायक पार्थ घोष ने लेडीज विंग के इस प्रयास की सराहना की और कहा कि ऐसे आयोजनों से महिलाओं में आगे बढ़ने का जज्बा और भी मजबुत होगा। दो दिन व्यापी इस ट्रेड फेयर शो के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम को सफल बनाने में पूजा केशरी,रूबी मोदी, पूनम भालोटिया, पूजा गुप्ता, वर्षा लोयलका, रूबी गढ़वाला, प्रीति डालमिया, सुनीता केडिया, राधिका भरतिया एवं दीप्ति सराफ ने अहम भूमिका निभा रही है।


Post a Comment

0 Comments