कोलकाता :- पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री Suvendu Adhikari ने Annapurna Yojana को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने बताया कि कुल 1 करोड़ 60 लाख आवेदकों में से जांच के बाद करीब 26 लाख आवेदन खारिज कर दिए गए हैं, जबकि 1 करोड़ 30 लाख से अधिक महिलाओं को पात्र पाया गया है। बुधवार दोपहर 1 बजे से लगभग 1 करोड़ 10 लाख योग्य लाभार्थियों के बैंक खातों में सीधे वित्तीय सहायता भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और शेष पात्रों को भी जल्द राशि मिल जाएगी। कोलकाता के नेताजी इंडोर स्टेडियम में आयोजित भव्य कार्यक्रम में अन्नपूर्णा योजना के तहत महिलाओं के बैंक खाते में ₹3000 की राशि ट्रांसफर करने की प्रक्रिया मुख्यमंत्री ने शुरू की। मुख्यमंत्री ने साफ किया कि जनता के टैक्स का पैसा केवल वास्तविक हकदारों को ही मिलेगा।
इस योजना का लाभ बिना किसी भेदभाव के मैदानी क्षेत्रों के साथ-साथ पहाड़ी इलाकों की नेपाली और गोरखा महिलाओं को भी दिया गया है। इसके अलावा, मुख्यमंत्री Suvendu Adhikari ने पूर्ववर्ती 'लक्ष्मी भंडार' योजना के 2 करोड़ खातों की जांच का हवाला देते हुए कहा कि उसमें 26 लाख फर्जी या मृत लाभार्थी और 10 लाख पुरुषों के नाम शामिल थे, जिन्हें हटाना जरूरी था। उन्होंने स्पष्ट किया कि CAA के तहत आवेदन करने वालों का लाभ बंद नहीं होगा। विपक्ष के दुष्प्रचार पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि आवेदकों को 12 पन्नों के बजाय सिर्फ 4 पन्ने की जानकारी ही भरनी थी।





0 Comments