आसनसोल :- राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ बिधान चंद्र राय की जयंती पर राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस (डॉक्टर्स डे) के अवसर पर कुल्टी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक एवं पश्चिम बंगाल सरकार के मंत्री डॉ. अजय कुमार पोद्दार ने निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया। शिविर में सैकड़ों जरूरतमंद मरीजों की मुफ्त जांच की गई और उन्हें दवाइयां भी वितरित की गईं। मंत्री डॉ. पोद्दार लंबे समय से क्षेत्र में गरीब और असहाय लोगों के लिए मुफ्त चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराते रहे हैं। मंत्री बनने के बाद भी उन्होंने मरीजों के इलाज का सिलसिला जारी रखा है। इस पहल की सराहना करते हुए स्थानीय लोगों ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए यह शिविर बेहद लाभदायक साबित हुआ। क्षेत्र की जनता के अटूट भरोसे के कारण ही वे लगातार दो बार भारी बहुमत से विधानसभा चुनाव जीते हैं।
शिविर के दौरान डॉ. पोद्दार ने कहा कि एक चिकित्सक का पहला धर्म और कर्तव्य हर मरीज का उपचार करना है। चिकित्सा सेवा में मरीज की जाति, धर्म, आर्थिक स्थिति या राजनीतिक पहचान नहीं देखी जाती।" उन्होंने आगे कहा कि विधायक और राज्य मंत्री के रूप में भी उनका प्रयास जनता की हरसंभव सहायता करना और उनके सुख-दुख में सहभागी बनना है। इस सफल आयोजन ने समाज के कमजोर वर्गों तक राहत पहुंचाने का एक बेहतरीन संदेश दिया है।




0 Comments