Howrah में ACB का बड़ा एक्शन: बैंटरा थाने का Sub-Inspector रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार* 15 हजार रुपये लेते ही दबोचा, Police Department में हड़कंप

हावड़ा:-रिश्वतखोरी के खिलाफ Anti Corruption Bureau - ACB ने बड़ी कार्रवाई की है। *ACB* की टीम ने *हावड़ा के Bantra Police Station में तैनात Sub-Inspector सुब्रत सरकार को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार* कर लिया। क्या था पूरा मामला? जानकारी के अनुसार, *SI सुब्रत सरकार* ने एक मामले को रफा-दफा" करने और मदद पहुंचाने के बदले एक व्यक्ति से 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। पीड़ित व्यक्ति रिश्वत देने के पक्ष में नहीं था। उसने तुरंत इसकी शिकायत Anti Corruption Bureau, West Bengal से कर दी। ACB ने ऐसे बिछाया जाल* शिकायत मिलते ही ACB ने पूरी योजना बनाई।
सोमवार को जैसे ही SI सुब्रत सरकार ने शिकायतकर्ता से रिश्वत की रकम ली, मौके पर पहले से मौजूद *ACB* की टीम ने उसे रंगे हाथों धर दबोचा। रिश्वत की रकम बरामद करने के बाद *ACB अधिकारियों* ने सभी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी कीं और पर्याप्त सबूतों के साथ Sub-Inspector सुब्रत सरकार* को औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया।
Police Department में मचा हड़कंप एक Police Officer की इस तरह रिश्वत लेते हुए गिरफ्तारी से Howrah Police Commissionerate और पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। ACB के इस एक्शन को भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तौर पर देखा जा रहा है। मामले की आगे की जांच जारी है।

Post a Comment

0 Comments