पाण्डेश्वर से चुनाव बाद हिंसा और वसूली के मामले में TMC नेता नरोत्तम मंडल उर्फ निताई गिरफ्तार, कोर्ट में पेशी

पाण्डेश्वर :- लंबे समय से फरार चल रहे पांडवेश्वर ब्लॉक के पूर्व तृणमूल युवा अध्यक्ष नरोत्तम मंडल उर्फ निताई को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। चुनाव बाद हिंसा, मारपीट, डराने-धमकाने और अवैध वसूली के गंभीर आरोपों के तहत बुधवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। इसके बाद गुरुवार को पुलिस ने उन्हें दुर्गापुर अदालत में पेश किया।

सोनपुर के रहने वाले नरोत्तम मंडल पांडवेश्वर के पूर्व विधायक और पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती के बेहद करीबी माने जाते हैं। वर्ष 2011 में राज्य में तृणमूल कांग्रेस की सरकार बनने के बाद से ही नरोत्तम का राजनीतिक प्रभाव तेजी से बढ़ा और उन्हें तृणमूल युवा संगठन में कई अहम जिम्मेदारियां सौंपी गईं। सत्ता में आने के बाद से ही इलाके में उनका दबदबा बढ़ता चला गया, जिसके बाद उनके खिलाफ कई तरह की शिकायतें सामने आने लगीं।


उन पर ईसीएल (ECL) के ठेकेदारों व ठेका मजदूरों के सिंडिकेट संचालन और कोयला डीओ (DO) से जुड़े अवैध कारोबार में शामिल रहने के गंभीर आरोप हैं। आरोप है कि बेहद कम समय में नरोत्तम ने कई गाड़ियों, फ्लैटों और बेहिसाब संपत्ति का साम्राज्य खड़ा कर लिया। राजनीतिक परिस्थितियों में बदलाव के बाद से ही वह इलाके से गायब थे और पुलिस लंबे समय से उनकी तलाश कर रही थी। स्थानीय निवासियों का दावा है कि नरोत्तम का लंबे समय से क्षेत्र में खौफ और दबदबा था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और उनके खिलाफ लगे सभी आरोपों की पड़ताल की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments