रानीगंज में इस नए टेक-अवे आउटलेट के लिए पेशे से इंटीरियर डिजाइनर शैलिका अग्रवाल ने आदित्य गोड़ाई के साथ हाथ मिलाया है। शैलिका अग्रवाल ने कहा कि रानीगंज आउटलेट का उद्देश्य स्थानीय लोगों को पारंपरिक स्वादों से इतर एक नया और प्रीमियम 'फूड एक्सपीरियंस' देना है। उन्होंने बताया कि आसनसोल के बाद रानीगंज में कदम रखना इस ब्रांड को पूरे भारत में विस्तार देने के उनके बड़े विजन की ओर एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।
शैलिका अग्रवाल ने कहा कि फिलहाल हम आसनसोल से संचालित हो रहे हैं, लेकिन हमारा विज़न Cravia को धीरे-धीरे पूरे भारत में विस्तार देने का है। रानीगंज का यह आउटलेट हमारे लिए उसी बड़े विज़न की दिशा में एक छोटा लेकिन महत्वपूर्ण कदम है — यहां के लोगों को एक ऐसा फूड एक्सपीरियंस देना, जो ताजगी, गुणवत्ता, स्वाद और कुछ नया आजमाने की खुशी से जुड़ा हो।


0 Comments