Asansol में महिला कांग्रेस में शामिल हुईं दर्जनों महिलाएं, BJP की नीतियों के खिलाफ जताया आक्रोश


आसनसोल :- आसनसोल शहर के गिरजा मोड़ स्थित कांग्रेस कार्यालय में मंगलवार को आयोजित महिला कांग्रेस के कार्यक्रम के दौरान लगभग 150 महिलाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। यह जानकारी पश्चिम बर्दवान जिला महिला कांग्रेस की आसनसोल महकमा नेत्री मौमिता सेनगुप्ता ने दी। मौमिता सेनगुप्ता ने कहा कि भाजपा की महिला विरोधी नीति और महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार से महिलाएं त्रस्त हैं। भाजपा ने सत्ता में आने से पहले महिलाओं से जो वादे किए थे, उनमें से एक भी पूरा नहीं किया। इसी गुस्से और राहुल गांधी के नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए ये महिलाएं भाजपा विरोधी आंदोलन में शामिल हुई हैं। उन्होंने बताया कि शामिल होने वाली महिलाएं जामुड़िया, कुल्टी और बाराबनी विधानसभा क्षेत्रों से आई हैं और यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। पार्टी ने उन्हें आसनसोल महकुमा में महिलाओं को संगठित कर भाजपा के खिलाफ आंदोलन में उतारने की जिम्मेदारी दी है, जिसे वे पूरी निष्ठा से निभाएंगी। उन्होंने कहा कि भाजपा में कुलदीप सिंह सेंगर और बृजभूषण सिंह जैसे नेताओं के खिलाफ लड़ने के लिए महिला शक्ति को ही आगे आना होगा और यह लड़ाई महिला कांग्रेस ही लड़ सकती है।

Post a Comment

0 Comments