कुल्टी :- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर बुधवार को कुल्टी में कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। नियामतपुर स्थित पार्टी कार्यालय से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला, जो विभिन्न क्षेत्रों की परिक्रमा करते हुए वापस कार्यालय पहुंचा। जुलूस में शामिल कार्यकर्ता मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का मुखौटा लगाए हुए थे और वोट चोरी तथा SIR के मुद्दे पर जमकर नारेबाजी कर रहे थे। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग पर पक्षपात का आरोप लगाया। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष हरजीत सिंह ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर पूरे देश में आंदोलन चल रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक ज्ञानेश कुमार अपने पद से इस्तीफा नहीं देते, तब तक कांग्रेस का आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग निष्पक्ष चुनाव कराने में विफल रहा है और लोकतंत्र को बचाने के लिए उनका इस्तीफा जरूरी है।


0 Comments