बैरकपुर :- बैरकपुर स्टेशन के पास ड्यूटी पर तैनात एक पुलिस सब-इंस्पेक्टर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित अधिकारी का नाम राजेश चंद्र रॉय बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, सब-इंस्पेक्टर राजेश चंद्र रॉय स्टेशन के पास अपनी ड्यूटी पर तैनात थे। तभी एक युवक नशे की हालत में चार पहिया वाहन चलाते हुए तेज रफ्तार में आया और जगह-जगह टक्कर मारने लगा। खतरे को भांपते हुए दरोगा ने साहस दिखाकर गाड़ी को रोका और चालक को पकड़ लिया। आरोपी की पहचान पल्लव के रूप में हुई है। पकड़े जाने पर नशे में धुत आरोपी ने ड्यूटी पर तैनात दरोगा के साथ ही मारपीट शुरू कर दी और गाली-गलौज करने लगा। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने आरोपी को हिरासत में लेकर टिटागढ़ थाने ले गई। वहीं घायल सब-इंस्पेक्टर राजेश चंद्र रॉय को इलाज के लिए बैरकपुर के बीएन बोस अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


0 Comments