आसनसोल :- आसनसोल के सालानपुर थाना क्षेत्र के रूपनारायणपुर स्थित अपर केशिया इलाके में हिंदुस्तान केबल्स के एक परित्यक्त आवास से एक महिला का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान उषा मुड़ी के रूप में हुई है। सूत्रों के अनुसार, उषा मुड़ी पिछले करीब 10 वर्षों से उक्त आवास में अकेली रह रही थीं और मेहनत-मजदूरी कर अपना जीवन यापन करती थीं। पड़ोसियों के अनुसार उनका स्वास्थ्य अक्सर ठीक नहीं रहता था।
बताया जा रहा है कि शुक्रवार को काफी देर तक उनके घर से कोई हलचल नहीं दिखने पर स्थानीय लोगों को संदेह हुआ। इसके बाद उन्होंने रूपनारायणपुर पुलिस चौकी को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर जांच के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।


0 Comments