दुर्गापूजा के बाद होटल, फास्ट फूड और मिठाई दुकानों में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी


कोलकाता :- दुर्गापूजा खत्म होते ही उत्तर 24 परगना के हिंगलगंज में खाद्य सुरक्षा विभाग ने अभियान तेज कर दिया है। विभाग की टीम ने हिंगलगंज बाजार में कई दुकानों पर अचानक छापेमारी की। खाद्य विभाग के अधिकारी जयदीप दास ने बताया कि मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी के निर्देश पर यह अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान हिंगलगंज पुलिस और बीडीओ कार्यालय के अधिकारी भी टीम के साथ मौजूद रहे। टीम ने बाजार की मिठाई दुकानों, तेलेभाजा, फास्ट फूड और बिरयानी सेंटरों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान तेल की गुणवत्ता, खाने में हानिकारक रंग के इस्तेमाल और फूड लाइसेंस की वैधता को परखा गया। अधिकारी जयदीप दास ने कहा कि त्योहार के बाद बासी और मिलावटी खाने से लोगों की सेहत को खतरा रहता है, इसलिए यह जांच जरूरी है। उन्होंने चेतावनी दी कि नियमों का उल्लंघन करने वाली दुकानों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments