नंदीग्राम में CM शुभेंदु अधिकारी ने किया कई दुर्गापूजा पंडालों का उद्घाटन


नंदीग्राम :- नंदीग्राम के रेयापाड़ा में सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति द्वारा आयोजित श्री श्री दुर्गा पूजा का शुक्रवार को भव्य शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी उपस्थित रहे। शुक्रवार को मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी नंदीग्राम दौरे पर रहे, जहां उन्होंने एक के बाद एक कई दुर्गा पूजा पंडालों का उद्घाटन किया। हाल ही में संपन्न नंदीग्राम विधानसभा उपचुनाव में भाजपा को बड़ी जीत मिली है, जिसके कारण पंडाल उद्घाटन के दौरान स्थानीय लोगों में भारी उत्साह देखा गया। रेयापाड़ा में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री ने पूजा मंडप का फीता काटकर उद्घाटन किया और क्षेत्रवासियों को शारदीय नवरात्रि और दुर्गा पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस दौरान मंडप को आकर्षक रोशनी और साज-सज्जा से सजाया गया था। समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा केवल धार्मिक उत्सव नहीं है, बल्कि यह आपसी भाईचारे, सांस्कृतिक एकता और सामाजिक सौहार्द का प्रतीक है। उन्होंने क्षेत्र में शांति, समृद्धि और सभी के कल्याण की कामना की।

Post a Comment

0 Comments