Durgapuja में ट्रैफिक नियम तोड़ने पर सख्ती, पंचमी की रात 334 केस दर्ज, 28 लोग गिरफ्तार

कोलकाता :- राज्य के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा को लेकर पूरे कोलकाता में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। त्योहार के दौरान कोई अप्रिय घटना न हो, इसके लिए शहर के हर कोने में निगरानी बढ़ा दी गई है। रात में बाइक की हुड़दंग रोकने के लिए विशेष नजर रखी जा रही है। कोलकाता पुलिस ने बताया कि त्योहार का आनंद विषाद में न बदले, इसके लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है और वाहन चालकों को सावधानी से गाड़ी चलाने की सलाह दी गई है।

पुलिस द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक सिर्फ पंचमी की रात में ट्रैफिक नियम तोड़ने के 334 मामले दर्ज किए गए हैं। बाइक पर तीन सवारी बैठाने पर 35 मामले, बिना हेलमेट बाइक चलाने पर 92 मामले दर्ज हुए हैं। लापरवाही से गाड़ी चलाने पर 65 और नशे में गाड़ी चलाने पर 61 लोगों के खिलाफ केस हुआ है। अन्य नियम तोड़ने पर 81 मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि इन मामलों में 28 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और 3.6 लीटर शराब भी जब्त की गई है।

Post a Comment

0 Comments