दुर्गापुर :- फेंकी हुई बेकार की चीजों को भी रचनात्मक सोच से नया रूप दिया जा सकता है। पर्यावरण के अनुकूल इसी संदेश को इस साल दुर्गापुर के उर्वशी सार्वजनिक दुर्गोत्सव समिति ने अपने पंडाल में दिखाया है। इस साल यह पूजा 23वें वर्ष में पहुंच गई है। इस बार मंडप की थीम 'मंगल घट' रखी गई है। नारियल के खाली खोल, नारियल के पेड़ के पत्ते और नारियल की जटा जैसी बेकार समझी जाने वाली चीजों से पूरे मंडप को सजाया गया है। दुर्गापूजा की द्वितीया के दिन शाम को रंगारंग कार्यक्रम के साथ पूजा का उद्घाटन किया गया।
उद्घाटन दुर्गापुर पश्चिम के विधायक लक्ष्मण चंद्र घोड़ुई, आसनसोल रामकृष्ण मिशन के सचिव स्वामी सोमात्मानंद महाराज और प्रसिद्ध उद्योगपति विश्वदेव डे समेत अन्य गणमान्य लोगों ने किया। उद्घाटन के दौरान पूजा परिसर में उत्सव जैसा माहौल रहा। उद्घाटन के बाद ढाक की थाप पर उर्वशी सार्वजनिक दुर्गोत्सव समिति की महिला सदस्याओं ने जमकर नृत्य किया और माहौल को और भी खुशनुमा बना दिया।





0 Comments