NJP Railway Station पर Vivek Express से बिहार के 2 युवक गिरफ्तार, देशी पाइपगन बरामद


सिलीगुड़ी :- त्योहारों के मौसम में ट्रेन के जरिए आग्नेयास्त्रों की तस्करी की कोशिश को नाकाम करते हुए न्यू जलपाईगुड़ी (NJP) रेलवे स्टेशन पर दो युवकों को गिरफ्तार किया गया। दोनों के स्कूल बैग से देशी पाइप गन बरामद किए गए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रोहन कुमार (20) और गुड्डू कुमार (19) के रूप में हुई है। दोनों बिहार के खगड़िया जिले के निवासी बताए गए हैं। जानकारी के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर सिलीगुड़ी जीआरपी के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) और NJP जीआरपी की सादे कपड़ों में तैनात पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया। इसी दौरान स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 6 पर डाउन विवेक एक्सप्रेस पहुंची। पुलिस ने ट्रेन के सामान्य डिब्बे में तलाशी के दौरान संदेह के आधार पर दोनों युवकों को रोका। उनके पास मौजूद स्कूल बैग की तलाशी लेने पर आग्नेयास्त्र बरामद हुए। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। सोमवार को दोनों आरोपियों को जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया। जीआरपी ने आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने की अनुमति मांगी है, ताकि हथियारों की तस्करी में शामिल अन्य लोगों का पता लगाया जा सके। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Post a Comment

0 Comments