Santragachi से Jaipur के लिए नई ट्रेन शुरू, Jaipur (Khatipura)–Tatanagar–Santragachi Express को दिखाई हरी झंडी

कोलकाता :- दीपावली से पहले बंगालवासियों को राजस्थान के लिए सीधी ट्रेन की सौगात मिली है। Santragachi से Jaipur रूट पर नई ट्रेन सेवा शुरू की गई है। रेलमंत्री Ashwini Vaishnaw ने वर्चुअल माध्यम से इस नई ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। इस मौके पर राज्य के मुख्यमंत्री Suvendu Adhikari भी मौजूद रहे। ट्रेन को हरी झंडी दिखाते हुए रेलमंत्री Ashwini Vaishnaw ने कहा कि पहले जयपुर की ट्रेन पकड़ने के लिए कोलकाता के लोगों को खड़गपुर जाना पड़ता था। अब Santragachi-Tatanagar से सीधे राजस्थान तक ट्रेन शुरू हो गई है। 


प्राप्त जानकारी के अनुसार यह ट्रेन हर बुधवार को Santragachi स्टेशन से दोपहर 2 बजकर 15 मिनट पर Jaipur के लिए रवाना होगी और गुरुवार रात करीब 11 बजे Jaipur के पास Khatipura स्टेशन पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन हर शुक्रवार सुबह 9 बजकर 20 मिनट पर Jaipur से छूटेगी और शनिवार शाम 7 बजकर 45 मिनट पर Santragachi पहुंचेगी। 16 कोच वाली LHB ट्रेन चलाई जाएगी, जिसमें रिजर्व श्रेणी में 8 स्लीपर, 1 थ्री एसी और 3 थ्री एसी इकोनॉमी कोच होंगे। दक्षिण-पूर्व रेल द्वारा शुरू की गई यह ट्रेन Santragachi से Kharagpur, Tatanagar, Chandil, Purulia, Muri, Ranchi, Lohardaga, Tori, Latehar, Barwadih, Daltonganj, Garhwa Road, Japla, Dehri On Sone, Sasaram, Bhabua Road, Pt Deen Dayal Upadhyaya Junction, Mirzapur, Prayagraj, Fatehpur, Kanpur Central, Tundla, Idgah, Agra, Kherli, Mandawar Mahua Road, Bandikui Junction और Dausa स्टेशनों पर रुकेगी।

Post a Comment

0 Comments