AMC के 10 बोरों के चुनाव के लिए प्रत्याशियों के नामों की घोषणा, कौन-कौन बनेंगे बोरों चेयरमैन ?


आसनसोल :- आखिरकार लंबे इंतजार के बाद आसनसोल नगर निगम के 10 बोरो चेयरमैन पद के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर दी गई है। बोरों चेयरमैन का चुनाव आगामी 27 फरवरी को होना है और शुक्रवार को आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय ने औपचारिक रूप से बोरों चेयरमैन पद के लिए प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की। इसके साथ ही यह चर्चा है कि आधिकारिक तौर पर जिन प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई है उनकी बोरों चेयरमैन के रूप में ताजपोशी तय है। सबसे ज्यादा गौर करने वाली बात यह है कि आसनसोल नगर निगम के बोर्ड गठन के लगभग 1 साल के बाद 10 बोरों के चेयरमैन का चुनाव होने जा रहा है। इस बैठक में आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय के साथ डिप्टी मेयर अभिजीत घटक, वसीमुल हक और चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी समेत तृणमूल कांग्रेस के तमाम पार्षद उपस्थित थे। 





जानकारी के अनुसार, आसनसोल नगर निगम के एक नंबर बोरों के चेयरमैन पद के लिए तृणमूल कांग्रेस ने शेख शानदार, 2 नम्बर बोरों से मोजम्मिल शहजादा, 3 नम्बर बोरों से उत्पल सिन्हा, 4 नम्बर बोरों से राजेश तिवारी, 5 नम्बर बोरों से अनिर्वाण उर्फ अनिमेष दास को प्रत्याशी घोषित किया गया है। 



जबकि आसनसोल नगर निगम के 6 नम्बर बोरों से डॉ देवाशीष सरकार, बोरो सात में  शिवानंद बाउरी, बोरो 8 में रविलाल टुडू, बोरों 9 में चैतन्य माजी, बोरो 10 में शताब्दी भंडारी को टीएमसी ने प्रत्याशी बनाया हैं। अगर सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो जिन्हें प्रत्याशी बनाया गया है उनका बोरों चेयरमैन चुना जाना तय है।

Post a Comment

0 Comments