Durgapur के नामी रेस्टोरेंट में बासी चिकन परोसने का आरोप, ग्राहक का हंगामा

दुर्गापुर :- दुर्गापुर के सिटी सेंटर स्थित एक प्रसिद्ध रेस्टोरेंट में कथित तौर पर बासी और बदबूदार खाना परोसने के आरोप को लेकर भारी हंगामा खड़ा हो गया। रविवार दोपहर यहां खाना खाने आए एक ग्राहक ने चिकन तंदूरी से तेज बदबू आने का आरोप लगाते हुए कड़ा विरोध दर्ज कराया। घटना के बाद मौके पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

जानकारी के अनुसार, कोलकाता के बेलघरिया निवासी रजत घोष रविवार को आसनसोल से कोलकाता की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान दोपहर के भोजन के लिए वे सिटी सेंटर स्थित एक रेस्टोरेंट में रुके और चिकन तंदूरी का ऑर्डर दिया। आरोप है कि जब खाना सर्व किया गया तो उसमें से सड़ांध आ रही थी। ग्राहक ने जब इसकी शिकायत कर्मचारियों से की, तो उन्होंने शुरुआत में अपनी गलती मानने से इनकार कर दिया। इसके बाद पीड़ित ग्राहक ने सिटी सेंटर पुलिस फाड़ी को मामले की सूचना दी। ग्राहक ने इस मामले की शिकायत फ़ूड डिपार्टमेंट से करने की बात कही। 


सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। वहीं, रेस्टोरेंट के मैनेजर जीशान हुसैन ने मांस से बदबू आने की बात स्वीकार करते हुए ग्राहक को खाना बदलकर देने की बात कही। मैनेजर ने आश्वासन दिया है कि इस लापरवाही की जांच की जाएगी कि यह गड़बड़ी कैसे हुई।

Post a Comment

0 Comments