आसनसोल :- आसनसोल बाजार इलाके में महावीर स्थान मंदिर के निकट पार्किंग क्षेत्र में 44नंबर वार्ड पार्षद और चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी के नेतृत्व में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यहां पर 100 से ज्यादा यूनिट रक्त संग्रह करने का लक्ष्य रखा गया था। इस मौके पर यहां चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी के अलावा आसनसोल नगर निगम के डिप्टी मेयर अभिजीत घटक सहित इस वार्ड के तमाम टीएमसी कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस मौके पर यहां रक्तदान आंदोलन के अगुआ प्रवीर धर भी मौजूद थे।
चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देशानुसार और मंत्री मलय घटक के मार्गदर्शन में इस रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यहां पर 100 से ज्यादा यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य रखा गया है। आसनसोल जिला अस्पताल के ब्लड बैंक के अधिकारी आए हैं और वह लोगों का रक्त संग्रह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यहां पर स्वेच्छा से रक्तदान करने के लिए बड़ी संख्या में लोग आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह से टीएमसी का हर कार्य करता हमेशा लोगों के साथ खड़ा रहता है। यही वजह है कि पिछले तीन बार के विधानसभा चुनाव में पूरे बंगाल के साथ-साथ इस क्षेत्र के लोगों ने भी टीएमसी को आशीर्वाद दिया है। वही अभिजीत तक घटक ने भी अमरनाथ चटर्जी के साथ-साथ 44 नंबर वार्ड के टीएमसी कार्यकर्ताओं के सराहना की जो हर साल इस तरह के रक्तदान शिविर का आयोजन करते हैं।

0 Comments