मालदा के TMC नेता दुलाल सरकार हत्याकांड में शार्प शूटर मोहम्मद असरार गिरफ्तार



मालदा :- तृणमूल नेता दुलाल सरकार की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। बिहार के पूर्णिया जिले से शार्प शूटर मोहम्मद असरार को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, दुलाल सरकार की हत्या के लिए बिहार से चार शूटरों की एक टीम तैयार की गई थी, जिसमें असरार भी शामिल था।  

 

पुलिस सूत्रों के अनुसार, दुलाल सरकार की हत्या के लिए अपराधियों ने दो योजनाएं बनाई थीं। यदि पहली योजना विफल होती, तो प्लान बी के तहत शार्प शूटर असरार गोली चलाने के लिए तैयार था। हत्या के बाद, गिरोह के कुछ सदस्यों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था, लेकिन असरार फरार था।  


सूचना के आधार पर पुलिस ने बिहार के पूर्णिया जिले के बायसी थाना क्षेत्र से असरार को गिरफ्तार किया। इस मामले में अब तक कुल 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें गिरोह के सदस्य शामी अख्तर और अब्दुल गनी भी शामिल हैं। हत्या की साजिश रचने के आरोप में तृणमूल नेता नरेंद्रनाथ तिवारी और उनके करीबी सहयोगी स्वपन शर्मा को भी गिरफ्तार किया गया है।  


हालांकि, मामले में शामिल दो मुख्य आरोपी रोहन रजक और बब्लू यादव अभी भी फरार हैं। पुलिस का कहना है कि वे बार-बार अपनी लोकेशन बदल रहे हैं, जिससे उन्हें पकड़ने में मुश्किल हो रही है।

Post a Comment

0 Comments