पश्चिम बर्दवान जिले में फर्जी वोटरों की पहचान के लिए TMC की अहम बैठक



आसनसोल :- पश्चिम बर्दवान जिले में फर्जी वोटरों को रोकने के लिए तृणमूल कांग्रेस नेतृत्व ने कड़े कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी के गुरुवार को दिए गए निर्देश के बाद, जिले में मतदाता सूची सुधार को लेकर महत्वपूर्ण बैठकें आयोजित की जा रही हैं।  

शुक्रवार को पश्चिम बर्दवान जिले के दुर्गापुर और आसनसोल जिला कार्यालयों में विशेष बैठकें आयोजित की गईं। इन बैठकों में जिला अध्यक्ष की उपस्थिति में ब्लॉक अध्यक्षों को निर्देश दिए गए।  



शुक्रवार सुबह 11 बजे दुर्गापुर तृणमूल कांग्रेस जिला कार्यालय में आयोजित बैठक में पांडवेश्वर ब्लॉक, दुर्गापुर-फरीदपुर ब्लॉक, अंदाल ब्लॉक और दुर्गापुर पूर्व एवं पश्चिम विधानसभा के प्रतिनिधि शामिल हुए।  

वहीं, आसनसोल जिला कार्यालय में आसनसोल महकमा के जामुरिया ब्लॉक 1 और 2, आसनसोल उत्तर एवं दक्षिण विधानसभा, रानीगंज विधानसभा, बाराबनी विधानसभा और कुल्टी विधानसभा के ब्लॉक अध्यक्षों के साथ बैठक की गई।  


इन बैठकों में जिला अध्यक्ष नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती ने ब्लॉक अध्यक्षों को सख्त निर्देश दिए कि दिल्ली और गुजरात से जुड़े फर्जी वोटरों को रोकने के लिए सभी नेता और कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर सक्रिय रूप से काम करें। इस कार्य में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments