विधानसभा चुनाव से पहले बस से 1 पिस्तौल, 3 वन शटर और 11 कारतूस बरामद

कोलकाता :- पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनावों की सुगबुगाहट के बीच मंगलवार को कोलकाता पुलिस की एआरएस (ARS) टीम ने एक बस से भारी मात्रा में हथियार बरामद कर एक बड़े हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया है।गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कसबा इलाके में जाल बिछाया। पुलिस को खबर मिली थी कि मोहम्मद इस्तियाक नामक व्यक्ति हथियारों की खेप लेकर बस के जरिए गरियाहाट से ईएम बाईपास की ओर जा रहा है। जैसे ही वह कसबा में बस से उतरा, पुलिस ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक 7 MM पिस्टल, 3 वन शटर और 11 राउंड कारतूस सहित कुल 6 हथियार बरामद हुए। पकड़ा गया तस्कर मोहम्मद इस्तियाक बिहार के गया का रहने वाला है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि ये हथियार बिहार और झारखंड से लाए जा रहे थे। पुलिस अब इस बात की गहराई से जांच कर रही है कि चुनाव से ठीक पहले इन हथियारों को कोलकाता में किसे सौंपा जाना था और क्या इन्हें हिंसा फैलाने के उद्देश्य से जमा किया जा रहा था।

Post a Comment

0 Comments