Asansol में रेलवे क्वार्टर में भीषण आग से मची अफरा-तफरी


आसनसोल :- आसनसोल में एक बार फिर भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। सोमवार रात आसनसोल दक्षिण थाना अंतर्गत गिरजा मोड़ स्थित ट्रक स्टैंड के पीछे, विशप हाउस के समीप एक परित्यक्त (खाली) रेलवे क्वार्टर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटों ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग की गाड़ियाँ मौके पर पहुँचीं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि इस

अग्निकांड में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं मिली है। स्थानीय लोगों के अनुसार, उस खाली रेलवे क्वार्टर में भारी मात्रा में सूखा कूड़ा-कचरा और पत्ते जमा थे। प्राथमिक अनुमान लगाया जा रहा है कि किसी चिंगारी के कारण इन सूखे पत्तों में आग लगी होगी, जिसने बाद में पूरे परिसर को अपनी चपेट में ले लिया। फिलहाल, दमकल विभाग और पुलिस इस बात की गहराई से जांच कर रहे हैं कि आग लगने का वास्तविक कारण क्या था।

Post a Comment

0 Comments