विधानसभा चुनाव से पहले BJP को झटका, चन्दन मंडल TMC में हुए शामिल

कोलकाता :- पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी के इस गढ़ में पार्टी के कद्दावर नेता चन्दन मंडल ने शुक्रवार को कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस का दामन थाम लिया। मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य और प्रवक्ता कुणाल घोष की उपस्थिति में उन्होंने तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सदस्यता ग्रहण की।

विधायक अशोक डिंडा पर साधा निशाना चन्दन मंडल ने अपने पाला बदलने के लिए सीधे तौर पर मयना के भाजपा विधायक और पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर अशोक डिंडा को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा में 'आदि' (पुराने) नेताओं को लगातार दरकिनार किया जा रहा है। साथ ही, उन्होंने कहा कि मयना की अर्थव्यवस्था मछली पालन पर टिकी है, लेकिन डिंडा और भाजपा ने इसके विकास के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए। चन्दन मंडल ने दावा किया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के विकास कार्यों से प्रभावित होकर उन्होंने यह फैसला लिया है। दूसरी ओर, भाजपा के तमलुक जिलाध्यक्ष प्रलय पाल का कहना है कि आगामी चुनावों में टिकट न मिलने की आशंका के चलते चन्दन ने पाला बदला है। मंडल पहले वामपंथी राजनीति से जुड़े थे और 2021 में भी भाजपा से टिकट के दावेदार थे।

Post a Comment

0 Comments