पानागढ़ में सेना के जवान के घर में चोरी, जांच में जुटी पुलिस

दुर्गापुर :- दुर्गापुर के कांकसा थाना अंतर्गत पानागढ़ बाजार के रेल पार डिफेंस कॉलोनी इलाके में एक सेना के जवान के घर हुई भीषण चोरी से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। पीड़ित जवान की पहचान हीरालाल राम के रूप में हुई है, जो वर्तमान में अपनी बेटी की शादी के सिलसिले में परिवार सहित बिहार गए हुए हैं।


रविवार सुबह स्थानीय लोगों ने उनके घर का ताला टूटा हुआ और दरवाजा खुला देखा। घर के भीतर सामान बिखरा पड़ा था और दो अलमारियों के ताले टूटे हुए थे। घटना की सूचना मिलते ही कांकसा थाना पुलिस और ग्राम पंचायत सदस्य गौतम बाउरी मौके पर पहुंचे। स्थानीय निवासियों का कहना है कि चोरों ने बेहद शातिर तरीके से इस घटना को अंजाम दिया है, क्योंकि आसपास के घरों में लगे सीसीटीवी कैमरों में उनकी कोई भी फुटेज नहीं आई है। मकान मालिक के अनुपस्थित होने के कारण चोरी हुई संपत्ति के सटीक विवरण का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।



Post a Comment

0 Comments