ED जांच के 8 दिन बाद हटाए गए बुदबुद थाना के नवनियुक्त प्रभारी Manoranjan Mandal

दुर्गापुर :- मंगलवार की रात आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के अधीन बुदबुद थाने के नवनियुक्त थाना प्रभारी को उनके पद से हटाकर पुनः पुलिस विभाग के स्पेशल ब्रांच में स्थानांतरित कर दिया गया। बुदबुद थाने के नवनियुक्त प्रभारी मनोरंजन मंडल के खिलाफ अवैध कोयला एवं बालू तस्करी में लिप्त लोगों से प्रोटेक्शन माॅनी लेने का आरोप लगाते हुए ईडी ने जांच शुरु की है। 3 February को मनोरंजन मंडल के दुर्गापुर बंगाल अंबुजा स्थित आवास पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान काफी दस्तावेज भी ED अधिकारियों ने जब्त किए। आवास पर हुयी छापेमारी के एक सप्ताह के अंदर यानी सोमवार को ED अधिकारियों ने कोलकाता स्थित ईडी दफ्तर में बुलाया था। परन्तु सूत्रों का कहना है कि मनोरंजन मंडल ED के बुलावे पर हाजीर नहीं हुए और इसी बीच, मनोरंजन मंडल को बुदबुद थाना के प्रभारी पद से हटा भी दिया गया। मनोरंजन मंडल को हमेशा ही अवैध कोयला एवं बालू तस्करी मामले से जोड़कर विभागीय कार्यवायी की जाती है। इसके पूर्व बाराबनी थाना प्रभारी रहते हुए मनोरंजन मंडल को Suspend किया गया था। 

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सख्त निर्देश दिए थे कि कुछ पुलिस अधिकारी CISF से मिलकर अवैध कोयला एवं बालू की कमाई खाते है और बदनाम TMC और सरकार होती है। ऐसे अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवायी की जाए। इसके बाद ही मनोरंजन मंडल को बाराबनी थाने के ओसी के पद से हटाया गया था। वहीं बुदबुद थाने के नए प्रभारी बनाए गए लाल्टू कुमार पाखिरा। इसके पूर्व वे कुल्टी थाने के कल्याणेश्वरी पुलिस फांड़ी के प्रभारी थे। अवैध कोयला एवं बालू को लेकर ईडी बड़ी कार्यवायी कर रही है। सोमवार को ईडी दफ्तर में 3 लोगों को बुलाया गया था। इनमें से दो लोगो को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। ट्रांसपोर्ट व्यवसायी Chinmaoy Mandal और भांजा Kiran Khan को एक ही समय में अलग-अलग रुम में बैठाकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान पायी गयी विसंगतियों के बाद इन्हें गिरफ्तार किया गया। सूत्रों का यह भी कहना है कि पुलिस अधिकारी मनोरंजन मंडल पर भी हो सकती है बड़ी कार्यवायी।

Post a Comment

0 Comments