पांडवेश्वर में MLA नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती ने 1.97 करोड़ की सड़क निर्माण का किया शिलान्यास

पांडवेश्वर :- पांडवेश्वर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए क्षेत्रीय विधायक नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती ने दो महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं का शुभारंभ किया। जिला परिषद के आर्थिक सहयोग से लगभग 1 करोड़ 97 लाख रुपये की लागत से बनने वाली इन सड़कों के निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास विधायक द्वारा किया गया।

विवरण के अनुसार, पांडवेश्वर ब्लॉक के अंतर्गत महाल मोड़ से मस्जिद तक की सड़क का निर्माण 1 करोड़ 8 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा। वहीं, नवग्राम मकतब मदरसा से जोरबांध तक की सड़क के लिए 89 लाख रुपये आवंटित किए गए हैं। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि पांडवेश्वर का हर कोना विकास के नए आयाम छू रहा है। उन्होंने जानकारी दी कि पूरे विधानसभा क्षेत्र (पांडवेश्वर और दुर्गापुर-फरीदपुर ब्लॉक) में विभिन्न फंडों के माध्यम से लगभग 77 करोड़ रुपये की लागत से सड़कों के जीर्णोद्धार और निर्माण का कार्य प्रगति पर है।

विधायक नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती ने बताया कि पिछले साल हुई भारी बारिश के कारण क्षेत्र की कई सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई थीं, जिन्हें प्राथमिकता के आधार पर ठीक किया जा रहा है। विरोधियों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि पांडवेश्वर की जनता झूठे वादों और दुष्प्रचार में विश्वास नहीं करती, वे केवल काम को देखते हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि तृणमूल कांग्रेस आम लोगों की सेवा के लिए निरंतर समर्पित है और विकास का यह सिलसिला आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।

Post a Comment

0 Comments