MLA अग्निमित्रा पाल को फिर झेलना पड़ा विरोध, 'गो बैक' के नारे लगे, BJP-TMC में हाथापाई

रानीगंज :- रानीगंज के न्यू एगरा इलाके में बुधवार को भाजपा विधायक अग्निमित्रा पाल के जनसंपर्क अभियान के दौरान भारी तनाव व्याप्त हो गया। स्थानीय निवासियों ने विधायक को घेरकर 'गो बैक' के नारे लगाए और उन पर चुनाव के बाद क्षेत्र से गायब रहने का आरोप लगाया। इस दौरान भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए, जिससे स्थिति हिंसक हो गई। सुरक्षाकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद विधायक को भीड़ से बाहर निकाला, जिसके बाद पुलिस ने स्थिति संभाली। विधायक अग्निमित्रा पाल ने इसे टीएमसी की साजिश बताते हुए कहा कि वे विकास कार्यों में बाधा के बावजूद जनता के पास जाती रहेंगी। दूसरी ओर, तृणमूल कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर तंज कसते हुए विधायक के विकास रिपोर्ट कार्ड को 'शून्य' बताया और कहा कि जनता उनके झूठ और नाटकबाजी का जवाब दे रही है।

Post a Comment

0 Comments