आसनसोल (राम बाबू यादव) :- पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की तारीख को की घोषणा होने के बाद से ही चुनाव आयोग के तरफ से पुलिस प्रशासन में ताबड़तोड़ फिर बदल किया जा रहे हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को एक बार फिर से कई आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया। आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के पुलिस कमिश्नर सुनील कुमार चौधरी का भी ट्रांसफर कर दिया गया है और उनकी जगह पर डॉ प्रणव कुमार को आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। डॉ प्रणव कुमार 2003 बैच के IPS अधिकारी हैं। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की तारीखों के एलान के साथ ही निर्वाचन आयोग ने राज्य के पुलिस प्रशासन में व्यापक फेरबदल शुरू कर दिया है। निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आयोग ने मंगलवार को एक आधिकारिक अधिसूचना जारी कर कई वरिष्ठ आईपीएस (IPS) अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों का आदेश दिया है। इस फेरबदल में आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की कमान अब डॉ. प्रणव कुमार (IPS 2003) को सौंपी गई है।


0 Comments