आसनसोल (राम बाबू यादव) :- पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले राज्य का राजनीतिक पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया है। इसी कड़ी में आसनसोल के बाराबनी इलाके में भाजपा की 'परिवर्तन यात्रा' के दौरान जबरदस्त हिंसा और तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। दरअसल तृणमूल कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच जबरदस्त झड़प हुई जिसमें कई कार्यकर्ताओं के घायल होने की खबर है। वही इस पूरी घटना को लेकर तृणमूल कांग्रेस और भाजपा नेताओं के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है तथा वह हमले के लिए एक दूसरे को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मैथन से शुरू होकर चार जिलों के दौरे पर निकली भाजपा की यह यात्रा जैसे ही बाराबनी पहुंची, वहां दोनों राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं के बीच टकराव शुरू हो गया। चश्मदीदों का आरोप है कि यह पूरी घटना मौके पर मौजूद पुलिस बल के सामने हुई, जहां दोनों दलों के समर्थक आपस में भिड़ गए। इस हिंसक झड़प में ईंट-पत्थर चलने की भी खबरें हैं, जिसमें कई कार्यकर्ताओं के घायल होने की आशंका जताई जा रही है। स्थिति को हाथ से निकलता देख मौके पर तैनात केंद्रीय सुरक्षा बलों ने मोर्चा संभाला और प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर कर हालात पर नियंत्रण पाया।




0 Comments