Asansol में पुलिस अधिकारी पर लगा महिला को 'थप्पड़' मारने का आरोप, पुलिस फाड़ी में हंगामा

आसनसोल :- आसनसोल दक्षिण थाना क्षेत्र के पंचपुलिया ब्रिज के पास बुधवार की देर रात एक पुलिस अधिकारी और स्कूटी सवार महिला के बीच हुए विवाद ने बड़ा रूप ले लिया। आरोप है कि एक पुलिस अधिकारी ने ओवरटेक करने के विवाद में एक महिला पर हाथ भी उठाया। इस घटना की खबर जंगल में आग की तरह फैली, जिसके बाद देखते ही देखते सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग और महिला के परिजन मौके पर जमा हो गए, जिससे पूरे इलाके में तनाव व्याप्त हो गया। 



घटना से आक्रोशित भीड़ तुरंत आसनसोल दक्षिण पुलिस फाड़ी (पीपी) पहुंच गई और वहां जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान उत्तेजित लोगों ने पुलिस फाड़ी के भीतर भी प्रवेश करने का प्रयास किया, जिससे स्थिति बेकाबू होती दिखी। बिगड़ते हालात को देखते हुए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई। भीड़ इस बात पर अड़ी थी कि संबंधित पुलिस अधिकारी सार्वजनिक रूप से अपने कृत्य के लिए माफी मांगें। लगभग दो घंटे तक चले इस हंगामे और तनावपूर्ण माहौल के बीच वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मध्यस्थता की।

Post a Comment

0 Comments