Kulti में पेट्रोल कम देने के आरोप में पेट्रोल पंप में ग्राहकों का हंगामा


कुल्टी :- कुल्टी थाना अंतर्गत नियामतपुर-इस्को बाईपास रोड स्थित 'गांधारी बेनी पेट्रोल पंप' पर ग्राहकों ने कम पेट्रोल देने का गंभीर आरोप लगाया है। गुरुवार को एक युवक ने अपनी बाइक में पेट्रोल भरवाया, जिसके बाद उसने पाया कि गाड़ी का माइलेज उम्मीद से बहुत कम है। संदेह होने पर उसने पंप अधिकारियों पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। देखते ही देखते स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई और कई अन्य ग्राहकों ने भी कम तेल मिलने की शिकायत की। घटना की सूचना मिलते ही नियामतपुर फांड़ी की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पेट्रोल पंप मालिक से पूछताछ की जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, औपचारिक शिकायत दर्ज होने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस पंप पर काफी समय से तेल की मात्रा को लेकर शिकायतें आ रही थीं।

Post a Comment

0 Comments