रानीगंज :- रंगों के त्योहार होली के उपलक्ष्य में लायंस क्लब ऑफ रानीगंज की ओर से भव्य और रंगारंग 'होली उत्सव' का आयोजन किया गया। बुधवार की देर शाम क्लब के सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में लायंस क्लब के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और त्योहार की खुशियाँ साझा कीं। उत्सव का मुख्य आकर्षण आपसी सौहार्द और मनोरंजन रहा, जहाँ क्लब के तमाम सदस्यों ने एक-दूसरे को अबीर और गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। पूरा सभागार सतरंगी रंगों और उत्सव के उत्साह से सराबोर नजर आया। सभागार की साज सज्जा भी देखने लायक थी।
कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए कई अनुष्ठान भी आयोजित किए गए। गायिका स्वेता रुनझुन ने अपनी सुरीली आवाज में एक से बढ़कर एक होली गीतों की प्रस्तुति दी, जिस पर उपस्थित सभी सदस्य झूमने को मजबूर हो गए। संगीत और नृत्य के इस संगम के साथ-साथ 'सतरंगी अंताक्षरी' का भी विशेष आयोजन किया गया, जिसमें सदस्यों ने दो टोलियों में बंटकर जमकर मस्ती की। इस दौरान हंसी-ठिठोली और गीतों के दौर ने कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए। लायंस क्लब के सदस्यों ने बताया कि प्रत्येक वर्ष होली को यादगार बनाने के उद्देश्य से क्लब में होली उत्सव का आयोजन होता है। इसका मुख्य उद्देश्य यह है कि क्लब के तमाम सदस्य एक साथ एक जगह पर इकट्ठा होकर रंगों के त्यौहार की मस्ती और खुशियां आपस में साझा करते हैं। तमाम सदस्यों के मनोरंजन के पुख्ता इंतजाम किए जाते हैं। जहां वे खुशनुमा माहौल में होली उत्सव का आनंद लेते हैं। कार्यक्रम स्थल को आकर्षक तरीके से सजाया गया था।
इस अवसर पर लायंस क्लब ऑफ रानीगंज के अध्यक्ष आलोक बगड़िया, सचिव वाणी खेतान और प्रोग्राम कमेटी की चेयरपर्सन मधु साव, मुकेश गुप्ता, राजेश जिंदल, रश्मि बगड़िया, पूर्व पीडीजी अरुण तोदी, रोहित खेतान, सुनील गनेरीवाल, शुशील गनेरीवाल, महेश खेड़िया, संदीप केडिया समेत क्लब के कई अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।






0 Comments