LPG संकट के बीच कालाबाजारी रोकने के लिए इंफोर्समेंट ब्रांच और पुलिस की छापेमारी

कोलकाता :- पश्चिम बंगाल में एलपीजी आपूर्ति की स्थिति से निपटने के लिए नवान्न (राज्य सचिवालय) द्वारा 'स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर' (SOP) जारी किए जाने के बाद प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। शुक्रवार को राज्य के प्रवर्तन ब्यूरो (EB) और पुलिस की टीमों ने कोलकाता सहित विभिन्न जिलों में गैस आपूर्ति केंद्रों पर सघन छापेमारी की। अधिकारियों ने गैस सिलेंडरों के स्टॉक, बुकिंग प्रक्रिया और आपूर्ति श्रृंखला की बारीकी से जांच की ताकि कालाबाजारी पर लगाम लगाई जा सके। कोलकाता के लॉर्ड्स मोड़ स्थित एक गैस एजेंसी के कार्यालय में सुबह ही अधिकारियों ने धावा बोला और स्टॉक रजिस्टर खंगाले। जिलों में भी इसी तरह की तत्परता देखी गई। उत्तर 24 परगना के मध्यमग्राम (बादू) में पुलिस ने एक गोदाम का निरीक्षण किया, जहाँ स्थानीय लोगों ने शिकायत की थी कि भारी स्टॉक होने के बावजूद उन्हें सिलेंडर नहीं मिल रहे हैं। हालांकि, डीलरों ने किसी भी तरह की गड़बड़ी से इनकार किया है। पुलिस और ईडी की टीमें अब यह सुनिश्चित करने में जुटी हैं कि त्योहारों के इस मौसम में आम जनता को रसोई गैस की किल्लत का सामना न करना पड़े।

Post a Comment

0 Comments